Published Apr 24, 2021
4 mins read
794 words
This blog has been marked as read.
Double Click to read more
Lifestyle

Healthy Sex Life : सेक्स से पहले और बाद में पुरुषों को ये 7 काम जरूर करने चाहिए

Published Apr 24, 2021
4 mins read
794 words

Healthy Sex Life : ऐसा जरूरी नहीं है कि पहली बार सेक्स (First Time Sex) करने वाले ही गलती करें। कई लोग तो सालों साल से एक जैसी गलतियों को दोहराए जा रहे हैं। जिसकी वजह से उनकी सेक्स लाइफ में कई तरह की दिक्कत (Sex Life Problems) देखने को मिलती हैं।

व्यस्क होने के बाद स्वस्थ जीवन के लिए सेक्स जरूरी हो जाता है। मगर अपनी पार्टनर के साथ संबंध बनाने से पहले और फिजिकल होने के बाद अगर आप ये कुछ जरूरी काम करें। तब जाकर हेल्दी सेक्स लाइफ (Healthy Sex Life) जी पाएंगे।

मगर कई पुरुष सेक्स करने से पहले और बाद में इन बातों को अनदेखा कर देते हैं। इसकी दो वजह है : आलस और लापरवाही।

अगर आप सेक्शुअल हाइजीन टिप्स (Sexual Hygiene Tips) जानते हैं तो भी इसको अनदेखा न करें। इसलिए आप इस बात को जरा गौर से समझ लें। अन्यथा आपकी ये आदत सेक्स लाइफ पर भारी पड़ सकती है।

© KHABAR.NDTV.COM

1. क्या सेक्स करने के बाद पेशाब करना चाहिए?

संबंध बनाने के बाद पेशाब करना महिलाओं के लिए ही नहीं पुरुषों के लिए भी जरूरी है। क्योंकि प्राइवेट अंगों को स्वस्थ रखने के लिए ये करना जरूरी माना जाता है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो यूरिन इंफेक्शन हो सकता है।

यूरोलॉजिस्ट डॉ. रमन तंवर ने बताया था कि यूटीआई (Urinary tract infection) होने की संभावना उस वक्त ज्यादा रहती है। अगर आप पेशाब करते हैं तो इसकी संभावना कम हो सकती है। इसलिए इस आदत को बना लें।

2. सेक्स करने से पहले खाना?

हां, सेक्स करने से पहले खाना खा सकते हैं। मगर आपको संबंध बनाने और खाना खाने के बीच समय अंतराल रखना होगा। आप तुरंत खाना खाने के बाद संभोग क्रिया न करें क्योंकि इससे आपको पेट संबंधी गंभीर बीमारी हो सकती हैं।

इसलिए खाना खाने के कम से कम 2 घंटे बाद ही सेक्स करें। ऐसा नहीं करने वाले पुरुष जल्द ही बीमार हो जाते हैं।

© SHUTTERSTOCK

3. संभोग क्रिया के बाद क्या खाना-पीना चाहिए?

सेक्‍स करने के बाद थोड़ी कमजोरी महसूस हो सकती है। मगर इसका यह मतलब नहीं कि आप फौरन कुछ खाने लगें। आप थोड़ी देर बाद 1-2 ग्लास या इच्छा के अनुरूप पानी पिएं। इसके अलावा आप दूध भी पी सकते हैं।

अगर आप केला या अन्य फल खाने की सोच रहे हैं तो इनको खाने की न सोचें। क्योंकि रात्रि में फल खाना सही नहीं माना जाता। आप अगर प्रोबायोटिक्स (दही) वाले खाद्य पदार्थ खाएंगे तो सही रहेगा।

4. कंडोम को उपयोग करने के बाद कैसे रखें?

कई पुरुष सेक्स के बाद कंडोम को वहीं बिस्तर के नीचे या बगल में रख देते हैं। मगर यह तरीका गलत है। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। इस तरह से आप न केवल खुद को बल्कि अपने बच्चों या अन्य मेंबर को भी संक्रमित कर सकते हैं।

  • कंडोम को बिस्तर से नीचे उतरकर निकालें।
  • कंडोम को निकालने के बाद उसको बांध दें।
  • अब उसे किसी कागज या टिशू पेपर में लपेट दें।
  • उसको डस्टबिन में रखें।
  • कंडोम को इधर-उधर न फेकें और न ही जलाएं।

© SHUTTERSTOCK

5. अंडरवियर पहने या नहीं?

कई लोग इंटरकोर्स के वक्त अंडरवियर निकाल देते हैं लेकिन बाद में उसी अंडरवियर को पहन लेते हैं। लेकिन हमें ऐसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि फोर प्ले तक अंडरवियर पहने रहते हैं। उस वक्त तक भी प्राइवेट पार्ट्स से हार्मोंस निकल जाते हैं इसलिए आपको उन कपड़ों को पहनकर नहीं सोना चाहिए।

6. पार्टनर के पास सोना चाहिए?

कई लोग सेक्स करने के बाद पार्टनर को छोड़कर सो जाते हैं। जबकि यह तरीका गलत है। इससे आपका रिश्ता प्रभावित हो सकता है। आप इन बातों का ध्यान रखें।

  • लैपटॉप या फोन पर व्यस्त न हों।
  • बच्चों के पास जाकर न सोएं।
  • किताब पढ़ने न बैठें।

अपनी पार्टनर को दरकिनार करके न सोएं। एक रिलेशनशिप एक्सपर्ट हमेशा इस बात पर जोर देते हैं।

7. नाइट ड्रेस को बिना धोए यूज करना

भले ही इंटरकोर्स के वक्त आपने कपड़े उतार दिए थे लेकिन उन ड्रेस को अगले दिन पहनकर बेडरूम में न जाएं। मूड को बनाने में कपड़ों का बहुत बड़ा रोल होता है। इसलिए अगले दिन किसी दूसरी नाइट ड्रेस को पहनें।

© INSTAGRAM/BOMBAYTIMES

निष्कर्ष (Conclusion)

हेल्दी सेक्स लाइफ (Healthy Sex Life) जीने के लिए पुरुषों को सेक्स (Men's Sex Life) से पहले और बाद में 7 काम जरूर करने चाहिए। इसकी जानकारी उपरोक्त आर्टिकल में दी गई है, जिनकी मदद से काफी सुधार हो सकता है। साथ ही आप अपनी सेक्स लाइफ मजेदार तरीके से जी सकते हैं। कई पुरुष इन बातों को नजरअंदाज करते हैं। इसकी वजह से उनके जीवन में कई प्रकार की यौन समस्याएं (Sex Problems) जन्म ले लेती हैं। इसलिए हमारी सलाह है कि बेहतर सेक्स लाइफ के लिए इन टिप्स को ध्यान में रखें। इन आदतों को अपनाकर आप अपने साथ अपने पार्टनर की भी रक्षा कर सकते हैं।

3
1
aafrin.chipa 4/24/21, 6:15 PM
people meri post pad lo like aur comment bhi kar do, follow back people 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

Candlemonk | Earn By Blogging | The Bloggers Social Network | Gamified Blogging Platform

Candlemonk is a reward-driven, gamified writing and blogging platform. Blog your ideas, thoughts, knowledge and stories. Candlemonk takes your words to a bigger audience around the globe, builds a follower base for you and aids in getting the recognition and appreciation you deserve. Monetize your words and earn from your passion to write.