Published Apr 23, 2021
2 mins read
429 words
This blog has been marked as read.
Read more
Life Hacks

How To Flirt The Girls

Published Apr 23, 2021
2 mins read
429 words

कई लड़कियों भी कहती हैं कि लड़के फ्लर्ट करने में माहिर होते हैं। मगर कई बार फ्लर्ट करने की आदत लड़कों को महंगी भी पड़ जाती है।

इस बारे में मैंने कुछ लड़कियों से बात की। इन लड़कियों ने बताया कि उनको फ्लर्ट करने वाले किस तरह के लड़के पसंद आते हैं और किस तरह की फ्लर्टिंग पर उनको गुस्सा आ जाता है। इसके बाद लड़कों को लड़कियों की डांट-फटकार तक सुननी पड़ जाती है और कई बार सोशल मीडिया पर ऐसे लड़कों को लड़कियां ब्लॉक भी कर देती हैं।

फ्लर्ट करने के भी रूल्स (Flirting Rules) हैं। ऐसा नहीं है कि जो दिल किया बोल दिया। इसलिए लड़कों को फ्लर्ट करने का सही तरीका जान लेना चाहिए। जिससे आपको लेने के देने भी नहीं पड़ेंगे। कई लोग फ्लर्ट करने का मतलब झूठी तारीफ समझ लेते हैं। जबकि ये सही नहीं है। इसलिए इस तरह की गलतफहमी को लड़का-लड़की दोनों ही अपने दिल से निकाल दें। फ्लर्टिंग में एक ऐसा फीलगुड फैक्टर होता है, जिसकी मदद से आप सामने वाले को अप्रत्यक्ष रूप / इनडायरेक्ट से अपनी मौजूदगी बताते हैं। साथ ही उसकी तारीफ करने की कोशिश करते हैं

मैंने जिन लड़कियों से बात की उन्होंने लड़कों के फ्लर्ट करने के तरीकों के बारे में बताया। यहां पर आप समझ सकते हैं कि लड़के लड़कियों के साथ फ्लर्ट करने के लिए क्या-क्या तिकड़म आजमाते हैं :

  • बार-बार बात करने का मौका खोजना।
  • बार-बार कुछ पूछते रहना।
  • आदतों की समानता जाहिर करना।
  • अचानक से फिक्रमंद हो जाना।
  • बात करने के दौरान कुछ ज्यादा ही ग्लो करना।
  • ऑनलाइन देखते ही कुछ भी मैसेज भेज देना।
  • फनी या इंटीमेट मैसेज / इमोजी भेजना।
  • हीरोपंती दिखाना या डायलॉगबाजी।

फ्लर्टिंग दिल जीतने का तरीका है लेकिन हर लड़की को पसंद आए ये जरूरी नहीं। इसको लेकर दिव्यदर्शनी ने बताया, 'मुझे अजनबी लड़कों की कोई भी बात पसंद नहीं आती। अगर कोई दोस्त मुझे अचानक से चॉकलेट, गिफ्ट आदि देकर खुश करने की कोशिश करता है तो मुझे पसंद नहीं। हां, अगर वह मेरे बीमार या परेशान होने पर मुझे किसी तरह राहत पहुंचाता है तो वो मुझे पसंद आता है।'

जो लड़के अजनबी लड़की से फ्लर्ट करना चाहते हैं तो वे ऐसा न करें। साथ ही किसी लड़की को गिफ्ट के जरिए खुश करने की कोशिश भी न करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो अपने फ्लर्ट करने का तरीका बदलें।

 

#parenting
#relationshipissues
##FAISHON
8
2
yoge123 6/17/21, 3:24 PM
Nice article, Keep doing. F o l l o w for f o l l o w back.
lokeshbhandari821 6/18/22, 2:31 PM
PLS READ MY BLOG TOO

Candlemonk | Earn By Blogging | The Bloggers Social Network | Gamified Blogging Platform

Candlemonk is a reward-driven, gamified writing and blogging platform. Blog your ideas, thoughts, knowledge and stories. Candlemonk takes your words to a bigger audience around the globe, builds a follower base for you and aids in getting the recognition and appreciation you deserve. Monetize your words and earn from your passion to write.